प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से पुसौर विकासखंड शास. प्राथमिक शाला गोर्रा के शिक्षा समिति अध्यक्ष मनोनीत हुए कैलाश श्रीवास*
प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से शालाओं के शिक्षा समिति अध्यक्ष हुए मनोनित

रायगढ़:- पुसौर विकासखंड के अंतर्गत करीब सभी प्राथमिक शाला से लेकर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तक प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम के अनुमोदन से ब्लॉक के सभी शालाओं में शिक्षा समिति अध्यक्ष मनोनित किया गया है। जहां कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला रायगढ़ के पत्र क्रमांक 532 /समग्र शिक्षा/स्था . / 2024 – 25 , दिनांक 02/08/2024 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी को शाला प्रबंध समिति गठन करने के लिए आदेशित किया गया है और कहा गया है कि संचालित सभी शासकीय शालाओं के शाला प्रबंध समिति एवं विकास समिति के अध्यक्षों की अनुमति से ही शाला प्रबन्ध एवं विकास समिति का गठन नियमानुसार करना है। उक्त आदेश पत्र को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी की गई है । वही ग्राम पंचायत गोर्रा के प्राथमिक शाला(बीच बस्ती) शिक्षा समिति अध्यक्ष कैलाश श्रीवास, प्राथमिक शाला डीपापारा में संजय पटेल , माध्यमिक शाला में विद्यानंद पटेल व शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में अध्यक्ष गुलाब लहरे को प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम के द्वारा मनोनीत किया गया है। शिक्षा समिति के अध्यक्ष कैलाश श्रीवास ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी विष्णुदेव साय जी के सरकार ने मुझे प्राथमिक शाला शिक्षा समिति अध्यक्ष के लिए मनोनित किया गया है। मैं पूरी तरह से निष्ठा पूर्वक दायित्व को निभाऊंगा विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्राथमिक शाला स्तर के बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बच्चों को जितना भी अच्छी शिक्षा मिल सके उसके लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा और शासन के निर्देशानुसार एक अच्छा शिक्षा समिति का गठन करूंगा जो सदैव स्कूल और पढ़ने वाले बच्चों के विकास के लिए शासन प्रशासन को अवगत कराते रहेंगे और स्कूल के प्रति समिति के सभी सदस्यगणो के साथ समर्पित रहेंगे। कैलाश श्रीवास ने अध्यक्ष पद पर मनोनित होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को हार्दिक दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।



