LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

पुसौर तहसील में हल्का नंबर 13 औरदा के पटवारी की मनमानी रवैया को लेकर किसानों ने लगाया आरोप…..

 

*रायगढ़:- *रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तहसील पुसौर के हल्का नंबर 13  औरदा के पटवारी ममता चौहान की मनमानी रवैया को लेकर हल्का क्षेत्र के ग्रामीण , किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। ग्रामीणों ने मंत्री सहित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए बताया कि उक्त हल्का 13 के पटवारी ममता चौहान कभी कभार अपने क्षेत्र में काम करने के लिए आती है। जबकि पटवारी को हल्का में निवास करने का है। जब ग्रामीणों , छात्र छात्राओं और किसानों को आवश्यक काम पड़ जाता है तो वह मिलती भी नही है और फोन भी नही उठाती है। यहा तक की औरदा, जकेला के दर्जन भर ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया की हर काम में रिश्वत मांगती है। जिससे ग्रामीण किसान इस पटवारी से त्रस्त नजर आ रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पटवारी को दूसरे जगह ट्रांसफर करते हुए किसी भी दूसरे पटवारी को हल्का नंबर 13 का कार्य भार सौंपे और जो भी पटवारी पदस्थ उसे हल्का क्षेत्र में रहने का आदेश दिया जाना चाहिए ताकि बार बार किसानों, ग्रामीणों और छात्र छात्राओ को कोई भी राजस्व कार्य में परेशानी न हो।
अब देखने वाली बात यह है कि इस तरह से राजस्व विभाग पुसौर में अधिकांश पटवारीयो के कार्य को लेकर शिकायत मिलता ही रहता है। इन पटवारीयो के साथ किया कार्यवाही होती है। अब शासन प्रशासन के मंत्री, विधायक और अधिकारी ही जाने।*

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button