
खरसिया। भारतीय जनता पार्टी के युवा हस्ताक्षर मोनू केसरी ने आज दिनांक 04 सिंतबर 2024 को खरसिया विकासखण्ड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम बरभौना, कुकरीचोली, तेन्दूमुडी, जामपाली, पुसल्दा, एवं गुरदा के सैकड़ो लोगों को भाजपा सदस्यता एप के माध्यम से भाजपा का सदस्य बनाया। युवा भाजपा नेता मोनू केसरी ने भारतीय जनता पार्टी के जन उपयोगी योजनाओं को बारे में एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी के 10 वर्षो के कार्यकाल में जनहित कार्यों को लेकर प्रचार् प्रसार करते हुए आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण युवाओं को भाजपा के सदस्य बनाते हुए अगले विधानसभा चुनाव में खरसिया विधानसभा सीट से भाजपा का परचम लहराने हेतु भाजपा के विकास कार्यो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य करने को प्रेरित किया गया। जहा ग्रामीणों ने अधिक से अधिक रूप से जुड़ते हुए सदस्य बनाने की बात कही । उक्त सदस्यता अभियान के दौरान जयकिशन राठौर, संतोष यादव, भीमसेन डनसेना, अजय कुमार डनसेना, कृश डनसेना, बीमा डनसेना, राजू सारथी, धरमू राठिया, हेमंत राठिया, संतोष राठिया सहित अनेक युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाया गया।



