ब्रेकिंग न्यूज़
नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु वार्ड आरक्षण संपन्न पुसौर नगर पंचायत के लिए लॉटरी के माध्यम से आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण

कलेक्ट्रेट के सृजन सभा कक्ष में 19 दिसंबर की शाम रायगढ़ के सभी नगरीय निकायों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में पूरी की गई।जिसमें नगर पंचायत पुसौर की भी वार्ड आरक्षण प्रकिया पूर्ण हुई।
अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए वार्ड क्रमांक-14, अनुसूचित जाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-12, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-6, अनुसूचित जनजाति (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-7, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)के लिए वार्ड क्रमांक-4, 10, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक 3 तथा अनारक्षित वर्ग (महिला)के लिए वार्ड क्रमांक-8 एवं 9 आरक्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वार्ड अनारक्षित वर्ग (मुक्त) रहेंगे।



