महतारी वंदन योजना से महिलाओं का होगा आर्थिक विकास – मुरलीधर पटेल ( कछार)

रायगढ़:- पूर्व सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के करीबी मुरलीधर पटेल ने कहा कि राज्य शासन की महतारी वंदन योजनाओं से हर माह मिल रही हजार रूपये को राशि से माताएं अपनी बेटी के सुंदर उज्जवल भविष्य की बुनियाद तैयार कर रही है। मिलने वाली राशि से पैसे बचत कर माताएं सुकन्या समृद्धि में बेटियों से नाम से पैसे जमा कर रही है।मुरली ने कहा कि विष्णु देव सरकार को महतारी वंदन योजना को संचालित करते हुए 10 माह हो गया है और आज हितग्राही महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में देश की सबसे बड़ी योजना के माध्यम से आज 70 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। जिससे महिलाएं घर की जिम्मेदारी बखूबी निभाने के साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। भाजपा सरकार में किसानों के हित में 31 सौ रूपए पर प्रति एकड़ 21क्विंटल धान की खरीदी कर रही। आज 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित कर रही है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ राज्य और उत्तरोत्तर विकास करेगा।



