LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विजय अग्रवाल हुए शामिल* लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल तड़ोला में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन 

 

 

रायगढ़ ( पुसौर)।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान – लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल तड़ोला में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूम–धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राधेश्याम राठिया  सांसद, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र व विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय अग्रवाल पूर्व विधायक,रायगढ़, प्रवीण तिवारी एस डी एम,रायगढ़,  जैमिनी गुप्ता भाजपा पुसौर मंडल अध्यक्ष,   संदीप पंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष कोंडातराई, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोल नारायण पटेल एवं अन्य अतिथिगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महोदय एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई, इसके उपरांत विद्यालय प्रबंधक दुष्यंत कुमार प्रधान एवं  ऋषि कुमार पटेल द्वारा मुख्य अतिथि महोदय एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। तदोपरांत  सांसद राधे श्याम राठिया , पूर्व विधायक विजय अग्रवाल  एवं प्रवीण तिवारी के द्वारा संबोधन दिया गया तथा कार्यक्रम की प्रशंसा की । कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा अपनी प्रस्तुति से हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का अथक प्रयास किया है ।
उक्त कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उपस्थित रही। विद्यालय प्रबंधक  दुष्यंत कुमार प्रधान  ने समस्त अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया तथा शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button