LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्वशिक्षा

गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट बैसपाली के द्वारा 108 कुंडिय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ होगा संपन्न

रायगढ़:- रायगढ़ विकासखंड के ग्राम बैसपाली गौशाला परिसर में दिनांक 5 फरवरी से 2025 को 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ में 9 कुंडी एवं निकट के 15 गांवों के 99 घरों में कुल 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुत्रो के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा। इस पुनीत कार्य एवं गुरुदेव के विचारों को घर घर तक पहुंचाने का यह सुनहरा अवसर है।यह वार्षिकोत्सव 5 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस पुनीत कार्य के लिए हमें आचार्यों की आवश्यकता होगी। हमें रायगढ़, सारंगढ़, बिलाइगढ़ सहित शक्ति जिला के सभी भावनशील, प्रज्ञा पुत्रों भाइयों बहने से विनम्र अनुरोध है की गुरुदेव के इस महान कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज करे और हमे सहयोग प्रदान करे। उक्त पुनीत कार्य का प्रारंभ ग्राम बैसपाली एवं क्षेत्रीय ग्रामों में ठीक एक साथ 5 फरवरी 2025 को प्रातः 10.00 बजे शुरू किया जाएगा। जो भी दूर से आने वाले आचार्यों एवं परिजनों के लिए 4 फरवरी रात्रि को आवास एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। साथ ही सभी आचार्यों की विदाई यज्ञ संपन्न कराकर आने के बाद बैसपाली में की जाएगी। उक्त यज्ञ कार्यक्रम की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हेतराम डनसेना कार्यक्रम समन्वयक प्यारे लाल सह समन्वयक एवं गायत्री परिवार बैंसपाली के द्वारा दी गई है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button