LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुनगा में लोकार्पण सहित भूमिजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया

                                          पुसौर:- पुसौर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुनगा में भूमि पूजन, लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में सांसद श्री राधेश्याम राठिया पहुंचे। सांसद राठिया का स्वागत ग्रामवासियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ स्वागत किए। तत्पश्चात मुख्यातिथि श्री सांसद राठिया ने विशिष्ट अतिथियों के साथ शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय का भूमि पूजन , प्राथमिक शाला भवन व गड़ाइन प्रसार दुर्गा पंडाल का पूजा अर्चना के साथ सरस्वती माता के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलित किया और रिबन काटकर लोकार्पण किया ।भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने श्री सांसद राठिया व विशिष्ट अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने मोदी सरकार और विष्णु सरकार की सुशासन के साथ महत्वकांक्षी जनहित योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी और कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ एक बेहतरीन विकसित राज्य बनेगा। जहां गांव गांव में विकास ही विकास नजर आयेगी। श्री राठिया ने कहा कि आप लोगों के सेवा के लिये सदैव तत्पर रहूंगा। उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बुनगा सरपंच कस्तूरी सिंदार वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक गण , छात्र छात्राओं सैकड़ों ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button