आशीर्वाद पैनल के महापौर प्रत्याशी इंजिनियर सिरिल का चुनावी दौरा की लहर…… मतदाताओं से ले रहे है आशीर्वाद।

रायगढ़ – नगर निगम रायगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव आगामी 11 फरवरी से होने जा रही है। जिसमें राष्ट्रीय पार्टी से लेकर सभी निर्दलीय प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे है। वहीं आशीर्वाद पैनल में अपना प्रत्याशी के रूप में रायगढ़ के आमजनताओ के हक और अधिकार के लिए महापौर प्रत्याशी सिरिल को चुनावी मैदान में उतारा है। सिरिल रायगढ़ के मोहल्ला और चौक – चौक में मतदाताओं से आशीर्वाद मांग रहा है। जहां लोगों का भरपुर आशीर्वाद मिल रहा है। आशीर्वाद पैनल के बैनर तले चौक चौक में नुक्कड़ सभाओ के माध्यम से मतदाताओं को विकास के मुद्दे को बताया जा रहा है । महापौर प्रत्याशी इंजीनियर सिरिल ने शहर के आम जनताओं के लिए घोषणा पत्र जारी की है। हर गरीब बच्चा पढ़ेगा – *कमजोर और गरीब बच्चों के पढ़ाई का खर्चा हम भरेंगे। उन्होंने घोषणा की है कि हर गर
गरीब बेटी की शादी में चावल और 2100 सौ रुपए अनुदान सहयोग राशि दिया जावेगा। निगम सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक ऑटो में फाइनेंस की सुविधा और भारी छूट की लाभ दिलवाया जाएगा। शहर के सभी गरीब मज़दूर परिवार में कम से कम दस हजार रुपए महीना का लाभ दिलाना होगा। इन घोषणा को महापौर निर्वाचित होते ही लागू करने की बात इंजिनियर सिरिल कहा। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक गरीब किसान का बेटा है। उसने गरीबी देखी है। उसका रायगढ़ घड़ी चौक और पेट्रोल पम्प के बीच पान ठेला था। पेपर बाटकर ट्यूशन पढ़ाते हुए आगे बढ़ा है। वैसे माने तो आशीर्वाद पैनल के महापौर प्रत्याशी इंजिनियर सिरिल के सघन चुनाव प्रचार से राष्ट्रीय दल के महापौर प्रत्याशी के चेहरों में सिकन आने लगा है और घबराहट हो रही है।



