LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

25.49 लाख किसानों के खाते में धान बोनस की 12 हजार करोड़ की राशि हस्तांतरित :-ओपी चौधरी*

 

रायगढ़ :- प्रदेश के 25.49 लाख किसान भाइयों के खाते में धान बोनस की 12 हजार करोड़ की राशि हस्तांतरित होने की जानकारी देते हुए सूबे के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा सुशासन की विष्णु देव साय सरकार के निर्णयों से किसान भाइयों के जीवन में खुशहाली आ रही है। विधायक ओपी ने कहा कांग्रेस का प्रधान मंत्री रहे स्वर्गीय राजीव गांधी ने कहा था जनता तक एक रुपया भेजा था लेकिन उन तक केवल 15 पैसा ही पहुंचता था लेकिन मोदी सरकार ने जब जन धन योजना के तहत 53 करोड़ खाते खोले गए तब विपक्ष मे रहते कांग्रेस ने इस योजना का उपहास उड़ाया था। उन्हीं खातों में गरीबों के लिए शुरू की गई बहुत ही कल्याणकारी योजनाओं की राशि सीधे हस्तांतरित की जा रही है। समय रहते जिन समस्याओं का समाधान कांग्रेस खोज नहीं पाई भाजपा ने समस्याओं का स्थाई समाधान किया। कर्ज लेकर खेती किसानी करने वाले किसान भाइयों के लिए मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई। किसानों को हर वर्ष खेती के पहले छह हजार रुपए दिए जाने की योजना वरदान साबित हो रही है इस योजना के तहत देश भर के 13 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे है। छह हजार रुपए की राशि तीन किश्त में सीधे खाते में हस्तांतरित की जाती है। खेती के पहले किसानों को साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था इसके लिए ब्याज चुकाना पड़ता था। मोदी सरकार के किसान सम्मान निधि योजना से किसानों के जीवन में समृद्धि आ रही है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button