LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

एंटी करप्शन ब्यूरो टीम की बड़ी कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर और सहयोगी रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंगेली । एसीबी टिम की बड़ी कार्रवाई रिश्वत लेते ASI और सहयोगी गिरफ्तार,मामला मुंगेली जिले के लालपुर थाने का है जहाँ सूरजपुरा जिला मुंगेली निवासी देवेंद्र बर्मन ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी। उसके विरुद्ध थाना लालपुर जिला मुंगेली में अपराध क्रमांक 174/24 दर्ज है।उक्त मामले में बड़ी धारा जुड़ने से बचाने के लिए थाने के सहायक उप निरीक्षक राजाराम साहू द्वारा 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।शिकायत का सत्यापन कराए जाने के दौरान आरोपी द्वारा 5 हजार रुपए प्रार्थी से प्राप्त कर लिया गया तथा शेष 10000 रुपए लेने हेतु सहमति दी गई जिसके आधार पर कार्यवाही की योजना बनाई जाकर एसीबी की टीम द्वारा आज दिनांक 24.2.025 को आरोपी राजाराम साहू को रिश्वती रकम ₹10000 देने हेतु प्रार्थी को रिश्वती रकम सहित भेजा गया था जो प्रार्थी द्वारा आरोपी से बात करने पर उसके द्वारा पैसे को नजदीक में मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले प्रेमसागर जांगड़े को देने को कहा जिस पर प्रार्थी द्वारा प्रेमसागर जांगड़े को रिश्वती रकम दिए जाने पर पहले से घेराबंदी में लगी हुई एसीबी की टीम ने राजाराम साहू और उसके सहयोगी प्रेम सागर जांगड़े को पकड़ लिया ।आरोपिया के विरुद्ध एसीबी के द्वारा धारा 7 ,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button