LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

जनपद पंचायत रायगढ़ के ग्राम पंचायत कुलबा में नवनिर्वाचित सरपंच सहित पंचों ने किया शपथ ग्रहण

रायगढ़:- जनपद पंचायत रायगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलबा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में नवनिर्वाचित सरपंच डोल कुमारी और सभी पंचों, गणमान्य नागरिकों का पुष्पहार से स्वागत की गई । तत्पश्चात त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित सरपंच डोल कुमारी धनुर्जय पटेल व पंचों को दिनांक 3 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत भवन प्रांगण कुलबा में प्रभारी अधिकारी द्वारा पंचायती राज अधिनियम के तहत क्रमवार शपथ दिलवाया गया व सभी पंचगण को प्रभारी अधिकारी द्वारा निर्वाचित प्रमाण पत्र वितरण की गई। सरपंच डोल कुमारी धनुर्जय पटेल ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि गांव के विकास कार्य को बिना भ्रष्टाचार के बेहतरीन करेंगे। शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचा कर उन्हें लाभ दिलायेंगे। ग्राम पंचायत कुलबा में जो भी मूलभूत निर्माण कार्य बचा होगा उसे शासन से स्वीकृति कराकर पूरा करूंगी। सरपंच डोल कुमारी ने कहा कि शासन स्तर के जो भी जनहित योजना जैसे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना , सहित सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए घर घर सर्वे करते हुए आवेदन किया जाएगा ताकि शासन के सभी योजनाओ का लाभ हितग्राहियों को मिल सके। सरपंच डोल कुमारी ने केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार को आभार जताते धन्यवाद किया कि आज महिलाओं को केवल घर खाना बनाने तक ही नहीं देश और प्रदेश के विकास में भागीदारी के लिए सभी क्षेत्रों में उन्हें आगे किया जा रहा है। वही आज की स्थिती में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी महिलाओं को आगे आने के लिए आरक्षण दी गई है। जिससे महिलाओं का भी समाज सुधार और राष्ट् का विकास में बड़ी भागीदारी रहे। सरपंच डोल कुमारी ने ग्राम पंचायत कुलबा के सभी ग्रामवासियों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button