जनपद पंचायत पुसौर में भाजपा का कब्जा हेमलता हरिशंकर चौहान अध्यक्ष तो खीरमति चौहान बनी उपाध्यक्ष।

रायगढ़ :- जिला रायगढ़ के सभी जनपद पंचायत में भाजपा का हुई कब्जा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहां भाजपा का परचम पंचायत से लेकर जिला पंचायत लहराया है वहीं जनपद पंचायत पुसौर में भी भारतीय जनता पार्टी समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा हुई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जबरदस्त प्रभाव था। जहां जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए शासन प्रशासन निर्वाचन विभाग द्वारा दिनांक 5 मार्च को जनपद पंचायत पुसौर में निर्वाचित जनपद सदस्य को लेकर चुनाव संपन्न करवाया है। जहां भाजपा ने अपना जीत दर्ज किया। अध्यक्ष के पद पर हेमलता हरिशंकर चौहान और उपाध्यक्ष के लिए खीरमती हेम प्रसाद चौहान ने जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि 15 वर्ष बाद उक्त जनपद पंचायत पुसौर में भाजपा के जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ में खुशी की माहौल दिखाई दे रही थी। जहां कार्यकर्ताओं ने। पटाखा, रंग गुलाल मिठाई के साथ जय श्रीराम व भाजपा चप्पा चप्पा का नारा लगाते हुए प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। जनपद पंचायत पुसौर में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल पहुंचे हुए थे। विजय ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन सरकार है व रायगढ़ जिला में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के विकास का काम बोल रहा है। यह उसी का जीत है। जिला के सभी सात जनपद में भाजपा जीत कर आई है। उसी तरह से भी जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा का विजय हुई है। उसका पूरा श्रेय पुसौर क्षेत्र के जनता को देता हु। निश्चित रूप से अब पुसौर क्षेत्र के। विकास की कार्य बहुत ही तेजी से और गुणात्मक ढंग से कार्य होंगे। नरेंद्र मोदी जी ने पहले से ही महिला सशक्तिकरण का नारा दिया है और आरक्षण का लाभ दिया है। लोकसभा और राज्यसभा में भी महिला आरक्षण का प्रावधान किया है तो उसको नीचे धरातल तक ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। भाजपा समर्थित नव निर्वाचित अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान ने कहा कि आज की जीत हमारी भाजपा की जीत है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सकारात्मक मार्गदर्शन व मुझे अध्यक्ष बनाया है व सभी जनपद सदस्य और कार्यकर्ता जिन्होंने आशीर्वाद दिया है। हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया है। हेमलता ने भारतीय जनता पार्टी को दिल से आभार जताया हैं । उन्होंने यह भी कहा कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और सभी भाजपा कार्यकर्ता का श्रेय जाता हैं। जनपद पंचायत पुसौर में भाजपा के जीत का परचम लहराने के खुशी के जश्न में पुसौर क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।



