जनपद पंचायत पुसौर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मिलन हुआ आयोजित


रायगढ़ :- जनपद पंचायत पुसौर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से निर्वाचित हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मिलन आयोजित हुआ । उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 मार्च 2025 को पुसौर जनपद के प्रथम सम्मिलन में बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, भाजपा नेता रत्थु गुप्ता , मोहित सतपथी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार छत्तर , पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता और सूपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल व नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यगण सभी गणमान्य नागरिकों ने शिरकत किए थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि विजय अग्रवाल व सभी विशिष्ट अतिथि और नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी जनपद सदस्यगण का पुष्प गुच्छों से स्वागत किया गया। सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,जनपद सदस्यगण प्रथम सम्मिलन बैठक में सभी सदस्यगण और जनपद कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी एक दूसरे को परिचय देकर अपना – अपना विभाग के जिम्मेदारी कार्यों को बताया। तत्पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों ने क्रमवार शपथग्रहण किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय अग्रवाल ने कहा कि आज पुसौर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। अब पुसौर क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत में विकास कार्य तेजी से होंगे। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए यह कहा कि जनपद पंचायत पुसौर क्षेत्र में केवल विकास कार्य ही लक्ष्य होगा। हमारे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में निर्वाचित अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान सभी जनपद सदस्यगण को एक ही चश्मा से देखेंगे। किसी को भी भाजपा कांग्रेस के नजर से नहीं देखेंगे। गांवों में जो भी आवश्यक कार्य लेकर आएंगे वह स्वीकृत होगा। विजय ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे विधायक ओ पी चौधरी है जो वर्तमान में वित्तमंत्री है। जिसके कारण रायगढ़ क्षेत्र में जनहित और विकास कार्य के लिए कोई कमी नहीं होगा। प्रथम सम्मिलन कार्यक्रम के उद्बोधन में नवनिर्वाचित पुसौर जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज मुझे अध्यक्ष के पद में निर्वाचित करके जो भी जिम्मेदारी दी है उसे जनहित में कार्य करते हुए पूरे जनपद पंचायत पुसौर क्षेत्र में विकास कार्य करूंगी और मेरे पास शासन के जो भी योजना आयेंगे उसे पूरी करने का कोशिश करूंगी। हेमलता ने क्षेत्र की जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यताओं को आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रथम सम्मिलन कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक बनर्जी द्वारा आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



