LIVE TV

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनागर में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने 30 लाख लागत से निर्माण कार्य की दी स्वीकृति । मंत्री के प्रति धनागर वासियों ने जताया आभार !

रायगढ़:- खरसिया विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम धनागर में जब भाजपा युवा नेता स्व.अभिषेक पटेल का मूर्ति अनावरण कार्यक्रम हुआ जिसमें वित्त मंत्री ओ पी चौधरी बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे हुए थे। मूर्ति अनावरण के पश्चात् जब वित्त मंत्री जी संबोधन किया उसी समय पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल के द्वारा ग्राम धनागर के विकास के प्रति सोच रखते हुए आवश्यक दैनिक मूलभूत सुविधाओं के लिए जनहित में सामुदायिक भवन निर्माण और कबीर चबूतरा के पास शेड निर्माण के लिए माननीय मंत्री जी से मांग किया। तब वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने त्वरित मंच से ही निर्माण कार्य को स्वीकृति जल्द दिलाने की घोषणा की। जिससे कि तत्काल सामुदायिक भवन निर्माण उरांव मोहल्ला में 20 लाख की लागत से स्वीकृति एवं कबीर मोहल्ला में शेड निर्माण के लिए 10 लाख की लागत से स्वीकृति दी है। जहां धनागर की आमजनताओ ने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button