जिंदल सीमेंट फैक्ट्री के सामने जिंदल कर्मियों ने किया कंपनी के वादाखिलाफी को लेकर धरना प्रदर्शन !
JSPL में रोजगार पुष्टि में लापरवाही, युवाओं में नाराज़गी — शिकायत पहुँची प्रशासन तक

JSPL में रोजगार पुष्टि में लापरवाही, युवाओं में नाराज़गी — शिकायत पहुँची प्रशासन तक

रायगढ़: खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले युवा रोजगारार्थियों ने JSPL प्रबंधन पर conformation approval schedule के अनुसार नियुक्ति पुष्टि (कन्फर्मेशन) नहीं करने और युवाओं को समय पर रोजगार न देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीण युवाओं ने राजस्व विभाग, श्रम विभाग, SDM रायगढ़ और HR एवं E.S विभाग JSPL को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि रेशम लाल पटेल सहित धनागर के युवाओं ने प्रशिक्षण पूर्ण कर लेने के बाद भी, JSPL (HR) विभाग द्वारा अब तक रोजगार की पुष्टि नहीं की गई है। युवाओं का कहना है कि JSPL के PGP-3 विभाग में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी conformation approval schedule के अनुसार आदेश जारी नहीं किया गया, जबकि संबंधित HOD द्वारा HR विभाग को स्वीकृति के लिए आवश्यक दस्तावेज भेजे जा चुके हैं।

युवाओं का आरोप है कि HR विभाग की लापरवाही के कारण अब तक किसी को भी रोजगार नहीं दिया गया है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि JSPL की नियम प्रक्रिया में HR की गलती स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, क्योंकि बार-बार निवेदन के बाद भी युवाओं को नियुक्ति आदेश नहीं मिला।
इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि 29 अक्टूबर 2025 तक JSPL conformation approval schedule के अनुसार सभी पात्र युवाओं को नियुक्ति आदेश जारी कर कार्य पर जोड़ा जाए।
ज्ञापन पर संबंधित विभागों के अधिकारी—SDM रायगढ़, श्रम अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य जिम्मेदारों के हस्ताक्षर हैं।



