ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

तारापुर मंडल के ग्राम औराभांटा में भाजपा ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

                                                                               रायगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है।  वहीं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के स्वच्छता पखवाड़ा प्रभारी लोचन पटेल के नेतृत्व में तारापुर मंडल के ग्राम औराभांटा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ में गांव मोहल्ला, स्कूलों के आसपास साफ सफाई की गई । लोचन पटेल ने कहा कि हमें अपने जीवन में स्वच्छता को एक अभिन्न प्रमुख आवश्यक कार्य समझकर रोजाना ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहाकी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जो सुशासन तिहार चलाया जा रहा है यह आम जनता ओ के बीच एक पारदर्शिता का स्वरूप है। जहां छत्तीसगढ़ में शासन के योजनाओं से वंचित गरीब पात्र परिवार के हितग्राहियों व सरकार के अनेक योजनाओं के लाभ के लिए जमीनी स्तर के अन्तिम पंक्ति व्यक्तियों तक पहुंच सके।आज आमजनता विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए सुशासन तिहार में भाग लेकर आवेदन दे रहे है । स्वच्छता प्रभारी लोचन ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकताओं को आग्रह किया है कि उक्त पखवाड़ा में अधिक से अधिक भाग लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पित भाजपा के विचारों के प्रति कार्य करे। उक्त स्वच्छता पखवाड़ा में तारापुर सेवा सहकारी समिति के मंडी अध्यक्ष त्रिलोचन पटेल,शील सिदार, विद्याधर पटेल, संतोष सिदार, करण सिदार, त्रिनाथ चौहान, तपस्विनी सिंदार, व आकाश सिदार सहित सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button