LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

रोजगार सहायक की सेवा समाप्त, पीएम आवास योजना में अनियमितता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी की गिरी गाज

पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतना रोजगार सहायक को भारी पड़ गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से रोजगार सहायक की सेवा समाप्त कर दी है।

जांजगीर-चांपा। रोजगार गारण्टी में पदस्थ रोजगार सहायक की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा की गई है।

जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक उत्तरा गोंड़, ग्राम पंचायत कोसमंदा के द्वारा प्रधानमंत्री आवास में वित्तीय अनियमितता एवं महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत् सौंपे गये कार्यों में लापरवाही बरती।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलौदा द्वारा आदेश जारी कर संविदा सेवा भर्ती अधिनियम एवं नियुक्ति आदेश की कंडिका के शर्तानुसार एक माह का वेतन देकर संविदा सेवा समाप्त की गई है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button