LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

सुषमा के स्नेहिल सृजन”…✍️* * * बाल साहित्य * * *नेकी का मार्ग*

*🙏🏻🌷”सुषमा के स्नेहिल सृजन”…✍️*
* * बाल साहित्य * *
*नेकी का मार्ग*
~~~~~~~~~~~~~~~~
*अच्छाई का पाठ पढ़ाना।*
*ज्ञान दीप का अलख जगाना।।*
*शिक्षा ज्योत जले हर द्वारे।*
*जीवन में हो धैर्य तुम्हारे।।*

*गुरु का आदर करना सीखो।*
*मिल-जुल आगे बढ़ना सीखो।।*
*सार ग्रहण से होते ज्ञानी।*
*नहीं कभी बनना अभिमानी।।*

*सपनों को सच कर दिखलाना।*
*प्रभु चरणों में शीश झुकाना।।*
*निष्ठा से कर्तव्य निभाना।*
*नेक कार्य से पथ चमकाना।।*

*हर बाधा को पीछे छोड़ो।*
*शुभ कर्मों से नाता जोड़ो।।*
*’सुषमा’ सुंदर काम निराला।*
*दीन-दुखी को मिले निवाला।।*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
*…✍️कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल (रायगढ़/रायपुर छ.ग.)*

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button