LIVE TV

जनपद पंचायत पुसौर में सामान्य सभा की बैठक हुईं आयोजित… मूलभूत सुविधाओं पर की गई चर्चा।

रायगढ़:- जिला पंचायत रायगढ़ के अंतर्गत जनपद पंचायत पुसौर में हेमलता हरिशंकर चौहान के अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक दिनांक 30/04/25 को आयोजित की गई थी।जिसमें उपाध्यक्ष खीरमती चौहान सहित सभी जनपद सदस्यों की उपस्थिति रही। सामान्य सभा के बैठक पुसौर कार्यालय के सभाकक्ष की गई। उक्त बैठक में सभी सदस्य ने अपना अपना जनहित मुद्दे पर एजेंडा को अध्यक्ष के समझ चर्चा के दौरान रखे। वहीं बैठक में मुख्य रूप से 15 वे वित्त कार्य योजना वर्ष 2025- 26 के संबंध में चर्चा। सामाजिक सहायता योजना अंतर्गत पेंशन परिवार सहायता स्वीकृति अनुमोदन अन्य विभागीय गतिविधियों की समीक्षा जनपद अध्यक्ष पुसौर की अनुमति पर अन्य विषयो की चर्चा अनुमोदन हुई।
जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान ने कहा कि सामान्य सभा का प्रथम बैठक था जिसमें जनपद सदस्यों को उपस्थिति रही और उन्होंने अपने क्षेत्र के जनहित एजेंडा को प्रमुख रूप से चर्चा की दौरान रखा। वैसे आज हमने सभी ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में आने वाले मूलभूत आवश्यकता की चर्चा व पेंशन, प्रधानमंत्री आवास संबंधित अन्य विषयों में चर्चा की गई। सामान्य सभा के बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक बनर्जी सहित खंड स्तर के सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button