जनपद पंचायत पुसौर क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में 15 वे वित्त के राशि को अतिशीघ्र करे जारी – हिमांशु चौहान( सरपंच संघ अध्यक्ष)

रायगढ़:- जनपद पंचायत पुसौर क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में 15 वें वित्त राशि जारी नहीं होने से लोगों को मूलभूत सुविधाओ से वंचित होना पड़ रहा है। पुसौर ब्लॉक के सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जब से हुआ है तब से अभी तक पंचायतों में मूलभूत सुविधाओ जैसे पेयजल व्यवस्था के लिए परेशानी, गांव के मोहल्ला में नाली की निर्माण, गांव की साफ सफाई व अन्य जनहितैषी निर्माण कार्यों के लिए 15 वे वित्त से राशि का आहरण नहीं हो पा रहा है।जहां गांव-गांव में बढ़ती गर्मी तपती धूप में ट्यूब वेल में पानी की जलस्तर नीचे होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ है। वहीं पेयजल व्यवस्था के लिए गांवों के मोहल्ले में ट्यूब वेल खनन करवाना पड़ रहा है। इन्हीं मूलभूत सुविधाओं के लिए नव निर्वाचित सरपंचों को साहूकारों से बाजार में उधारी पैसा लेना पड़ रहा है। जिसके कारण नवनिर्वाचित सरपंच आज की स्थिति में कर्ज से दबे हुए है। जबकि गर्मी के बाद आने वाले बरसात मौसम के लिए भी गांव में राहत कार्य संबंधित नदी नाले के कार्यों को भी अंजाम नहीं दे पा रहे है। ग्राम पंचायतों में अधिकांश कार्य 15 वे वित्त योजना राशि से ही होता है। जिसके कारण पंचायतो में जब तक 15 वे वित्त राशि का आहरण जारी नहीं होगा । तब तक ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़ा रहेगा। सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु ने कहा कि आने वाले समय अगर तत्काल ग्राम पंचायत के सरपंचों को राशि जारी नहीं होता है तो पंचायतों में भयावह की स्थिति हो जाएगा। हिमांशु ने शासन प्रशासन को आग्रह किया है कि उक्त 15 वे वित्त योजना राशि और मूलभूत राशियों को जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके अतिशीघ्र नवनिर्वाचित सरपंचों को राशि जारी करे ताकि गांवों की विकास कार्य में प्रगति आए। 



