LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के मांड नदी कछार में स्टॉप डेम सह पुल निर्माण के लिए वित्त मंत्री ओ पी ने दिया आश्वाशन भाजपा नेता मुरलीधर ने जताया आभार

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के खरसिया विधानसभा क्षेत्र में जहां किसानों को कृषि के लिए पानी का किल्लत होता है। आज की स्थिति में जल स्तर नीचे होते जा रहा है। नदी , नाले , ट्यूब वेल में पानी के लिए स्थिति पूर्णतः गंभीर बनी हुई है। उन्हीं सभी दृष्टिकोण को देखते हुए खरसिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रतिनिधि , किसान व वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली धर पटेल ने किसानों के कृषि के लिए पानी की जल संकट न गहराए उस कारण उन्होंने ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कछार मांड नदी स्टॉप डेम के लिए ज्ञापन सौंपा था । मुरलीधर ने कहा कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से स्टॉप डेम सह पुल निर्माण के लिए चर्चा भी किया था जिसके लिए वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने भी पूर्णतः किसानों के हित में कार्य के लिए आश्वासन दिया है। जहां वर्तमान स्थिति में मांड नदी में ग्राम कछार के पास स्टॉप डेम सहित पुल निर्माण के लिए वर्ष 2024- 25 के प्रथम अनुपूरक बजट में शामिल करने हेतु प्रस्ताव कार्या. पत्र क्रमांक बी – 1-3 2024/169 दिनांक 30.4.2024 के द्वारा प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रेषित किया गया है। जहां योजना बजट में शामिल होने के उपरांत स्टॉप डेम की कार्य संभव हो सकेगी। वैसे माने तो वरिष्ठ भाजपा नेता सदैव से ही खरसिया विधानसभा क्षेत्र किसानों के हित में कार्य करते आ रहे है और उनके प्रति चिंतित भी रहते है। उक्त स्टॉप डेम के निर्माण से मांड नदी आसपास के करीब 40 गांवों के किसानों को कृषि के लिए जल संकट से गुजरना नहीं पड़ेगा और 12 महीने धान सहित अन्य फसलों के सिंचाई हेतु पानी पर्याप्त मात्रा में मिलता ही रहेगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button