LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

पुसौर ब्लॉक सरपंच संघ के सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया

रायगढ़ :- जनपद पंचायत पुसौर में सरपंच संघ का बैठक सम्मेलन आयोजित की गई थी। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोक सभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने शिरकत किया। जिसमें विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान , उपाध्यक्ष खीरमती चौहान, मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता , जनपद सभापति, नवनिर्वाचित जनपद सदस्य व सरपंचों की उपस्थिति रही। उक्त बैठक सम्मेलन को सांसद राधेश्याम राठिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मै आज सांसद बना हु। जो एक जनसेवक के रूप में आप लोगों का सेवा करते रहूंगा। उन्होंने कहा कि आज सम्मेलन में नवनिर्वाचित सरपंचों को देखकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। जो गांव के विकास के लिए सोच रहे है। और जन सेवक के रूप में निर्वाचित होकर आए है। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार से छत्तीसगढ़ में चहुमुखी विकास हो रहा है। जहां अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शासन के योजनाओ का लाभ मिल रहा है। केंद्र सरकार में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारत देश विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर आगे बढ़ रहा है। आज लोगों को प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास निर्माण के लिए राशि दी जा रही है। आज भारत ने श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के जाबांज सेना ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ आपरेशन सिंदूर चला कर दिखा दिया। जो आज पूरे दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने कहा कि सरपंच संघ बैठक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया पहुंचे थे व नवनिर्वाचित सरपंचों की भी पहुंचे थे। हिमांशु ने कहा कि सरपंच संघ गठन के बाद यह प्रथम बैठक सम्मेलन था। जिसमें पंचायतों में आ रही समस्याएं और विकास को लेकर एक सामान्य चर्चा की गई है। जहां सांसद राठिया जी को अवगत कराया गया और केंद्र सरकार से गांव के विकास के लिए राशि स्वीकृति करने को भी चर्चा की गई। सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु ने सभी उपस्थित विशिष्ट अतिथियों और सरपंचों को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button