LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व
मानिकपुरी पनिका समाज जिला रायगढ़ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 24 जून को

रायगढ़। मानिकपुरी पनिका समाज, जिला रायगढ़ द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 24 जून 2025, मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नगर निगम ऑडिटोरियम, पंडरी प्लाट, रायगढ़ (छ.ग.) में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सद्गुरु कबीर साहेब जी की आरती के साथ की जाएगी।
इस शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे –
माननीय ओ.पी. चौधरी जी, मंत्री (वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यटन, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) छत्तीसगढ़ शासन।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे –
माननीय गोमती साय जी, सांसद, रायगढ़।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे –
माननीय जीवन्त चोहान जी, महापौर, नगर पालिक निगम रायगढ़।
कार्यक्रम में मानिकपुरी पनिका समाज के पदाधिकारी, सदस्यगण, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।


