LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

पीएम सूर्यघर योजना से उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ बिजली बिल में बड़ी राहत, केंद्र और राज्य सरकार दे रही डबल सब्सिडी

 

रायगढ़, 28 जून 2025 – प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अब आम उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम लगवाने पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है, जिससे लागत काफी घट गई है और बिजली बिलों में उल्लेखनीय कमी आई है।

75% तक की सब्सिडी, मात्र 25% लागत उपभोक्ता को देनी पड़ रही

इस योजना में 1 किलोवाट सोलर सिस्टम की वास्तविक लागत लगभग ₹60,000 है, जिसमें केंद्र से ₹30,000 और राज्य से ₹15,000 सब्सिडी मिलती है। इससे उपभोक्ता को केवल ₹15,000 खर्च करना पड़ता है।
इसी तरह,

2 किलोवाट सिस्टम की लागत ₹1.20 लाख पर केंद्र से ₹60,000 और राज्य से ₹30,000 की सब्सिडी मिल रही है। उपभोक्ता को केवल ₹30,000 देना होगा।

3 किलोवाट या अधिक की लागत पर ₹1.08 लाख तक की सब्सिडी तय की गई है।

उदाहरण: रायगढ़ के त्रिपाठी जी को माइनस में आया बिल

रायगढ़ के छोटे अतरमुड़ा निवासी श्री जी.बी. त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने सूर्यघर योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाया है। पहले उनका बिजली बिल ₹1800 से ₹2500 तक आता था, लेकिन अब एक माह में उनका बिल माइनस ₹3500 आया। यानी अतिरिक्त बिजली ग्रिड को भेजने से बिल में छूट भी मिल रही है।

स्वच्छ ऊर्जा के साथ आर्थिक बचत

श्री त्रिपाठी ने कहा, “यह योजना न केवल आर्थिक रूप से राहत देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे भी इस योजना का लाभ लें।”

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का नेतृत्व

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने केंद्र के साथ कदम मिलाते हुए 30 हजार तक की अतिरिक्त सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इससे सौर ऊर्जा अब आम नागरिकों की पहुंच में आ गई है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button