

पुसौर :-खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सूपा मंडल अंतर्गत ग्राम लिंजीर और बासनपाली में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को ग्रामवासियों ने एकत्र होकर सुना।
ग्राम लिंजीर में यह कार्यक्रम बूथ प्रमुख कुंजराम प्रधान के नेतृत्व में आयोजित हुआ, वहीं ग्राम बासनपाली में मनीराम सिदार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा ली।
ग्राम बासनपाली में कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से दुर्गेशवरी सिदार, वीरांची यादव, शिवप्रसाद यादव, सुन्दरमती यादव, सावित्री यादव, प्रेम बाई महंत, उषा सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के जनसरोकार से जुड़े विचारों को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना रहा, जिसे ग्रामीणों ने सकारात्मक रूप में लिया और देशहित के संदेशों का स्वागत किया।



