LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

जल संरक्षण को समर्पित “जल संकल्प” कार्यक्रम की शुरुआत, 1 जुलाई से मेगा वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ

 

पुसौर, रायगढ़।
ज़िला प्रशासन के तत्वावधान में जनपद पंचायत पुसौर में जल संवर्द्धन, मृदा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर “जल संकल्प” कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह पहल राज्य शासन की महाअभियान “मोर गाँव मोर पानी” के अंतर्गत जनपद स्तर पर सशक्त रूप से संचालित की जा रही है।

इस अभियान के तहत जल संरक्षण, दुरुपयोग पर रोक, जलस्तर वृद्धि, वनीकरण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संतुलन के विभिन्न गतिविधियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण जनजीवन को जल एवं हरियाली से समृद्ध बनाना है।

इसी क्रम में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” के अंतर्गत 1 जुलाई से 5 जुलाई तक मेगा प्लांटेशन ड्राइव प्रारंभ की जा रही है। इस दौरान ज़िले की सभी 89 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, आश्रम छात्रावासों सहित जनभागीदारी व मनरेगा के माध्यम से उपयुक्त स्थलों पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है।

25,000 पौधों का लक्ष्य

पाँच दिवसीय इस वृक्षारोपण महाअभियान में कुल 25,000 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें ब्लॉक कार्यालय परिसर, मुख्य सड़क मार्ग, नहर किनारे एवं हितग्राही आधारित स्थानों पर रोपण किया जाएगा।

यह अभियान न केवल पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देगा, बल्कि जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button