LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

महादेव परिहारी बने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) रायगढ़ के नए जिलाध्यक्ष, श्रमिक वर्ग और जनता में उत्साह

 

रायगढ़:
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) छत्तीसगढ़ में अपने संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में संगठन विस्तार के तहत रायगढ़ जिले में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए महादेव परिहारी को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय शरत पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

प्रदेश कार्यालय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शरत पाण्डेय ने महादेव परिहारी को आधिकारिक रूप से जिलाध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। महादेव परिहारी की नियुक्ति की खबर मिलते ही जिलेभर में खासकर श्रमिक वर्ग, युवा और वंचित तबके में खुशी की लहर दौड़ गई।

महादेव परिहारी लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और मजदूरों, गरीबों एवं पिछड़े वर्गों की समस्याओं को मुखरता से उठाते रहे हैं। उनकी सामाजिक पहचान और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय ने कहा,

> “लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) गरीब, मजदूर, किसान, दलित और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज़ है। हमारा लक्ष्य सामाजिक न्याय और समान अवसर की स्थापना है। मुझे पूरा भरोसा है कि महादेव परिहारी जी पार्टी को रायगढ़ में नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।”

 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महादेव परिहारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा,

> “मैं पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। रायगढ़ जिले के हर गांव, हर नगर तक पार्टी की नीति और सोच को पहुंचाने का काम करूंगा। युवाओं, मजदूरों और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।”

 

महादेव परिहारी की नियुक्ति पर जिले के सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है और आशा जताई है कि वे पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ जिले के विकास में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button