LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

भारत माला परियोजना :- रायगढ़ – सारंगढ़ कारिडोर मे साठ गांव होंगे प्रभावित! पुसौर के अमलडीहा, गोर्रा, कौवाताल, पचेड़ा, टेका से होकर खैरपुर कोकड़ी तराई तक पहुंचेंगी l

केंद्र सरकार की भारत माला परियोजना के तहत रायगढ़ से सारंगढ़ के बीच ईकोनॉमी कॉरीडोर के तहत एक और एनएच का निर्माण किया जा रहा है। यह सड़क रायगढ़ और सारंगढ़ के 60 गांवों से होकर गुजरेगी। इस सड़क निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भू-अर्जन की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी। सड़क निर्माण करने वाली कंपनी ने शासन से प्रभावित गांवों में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई करने के लिए भू अर्जन अफसर नियुक्त करने की मांग की थी।

सारंगढ़ व रायगढ़ एसडीएम को भू अर्जन अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। अब धारा 3 ए का प्रकाशन किया जाएगा जिसमें किस गांव का कितना रकबा, खसरा प्रभावित होगा उसकी जानकारी होगी। फिर धारा 3 डी का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें राशि, जमीन, रकबा, खसरा, मुआवजा समेत अन्य जानकारी दी जाएगी। केंद्र सरकार की भारत माला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ को इकोनॉमिक कॉरिडोर से जोड़ा जा रहा है। जिसमें सारंगढ़ से रायगढ़ तक इकोनॉमिक कॉरीडोर बनाया जाएगा। इस एनएच के निर्माण में कितनी लागत आएगी इसका प्राकलन मे. एसए इन्फ्रा, स्ट्रक्चर कन्स. प्रालि द्वारा तैयार किया जाएगा। कंपनी को इसका डीपीआर सलाहकार नियुक्त किया गया है। ईकोनॉमी कारीडोर सड़क सारंगढ़ के परसापाली कलमी से होकर छोटे घोठला होते हुए जाएगा। इसमें पुसौर तहसील के अमलडीहा, पचेड़ा, गोर्रा, नावापारा, कौवाताल, ठाकुरपाली व टेका होते हुए रायगढ़ के खैरपुर, कोकड़ीतराई तक पहुंचेगी। इस एनएच में 60 गांव प्रभावित होंगे जिसमें सारंगढ़ के 25, रायगढ़ 23 और पुसौर के 7 गांव शामिल है। यह सड़क जांजगीर-चांपा के साराडीह से पेण्डरुवा होते हुए निकलेगा। मतलब इस सड़क के बनने पर चार से पांच जिले को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।

भूमि खरीदी-बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध

राजस्व विभाग के अफसरों ने बताया कि जल्द ही कलेक्टर द्वारा भारत माला परियोजना के तहत सारंगढ़ से रायगढ़ तक नए एनएच निर्माण करने 60 गांवों में जमीन की खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध लगाएंगे। प्रस्तावित एनएच के दोनों ओर की सौ-सौ मीटर की दूरी पर भी भूमि की खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध लगेगा। प्रभावित खसरा नंबर के डायवर्सन, बटांकन पर भी प्रतिबंधित हो जाएगा।

प्रभावित गांवों का कलेक्ट कर रहे नक्शा

इस एनएच के लिए जितने गांव प्रभावित हो रहे हैं। इन गांवों का नक्शा कलेक्ट करने की कार्रवाई राजस्व विभाग ने शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रभावित हो रहे गांवों में खंभा भी लगाया जा रहा है। नक्शा कलेक्ट होने के बाद भू अर्जन की कार्रवाई की जाएगी।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button