किसान कल्याण फाउंडेशन की राष्ट्रीय वर्चुअल मीटिंग संपन्न — 11 राज्यों के पदाधिकारी जुड़े, दिल्ली कार्यक्रम को लेकर हुई विशेष चर्चा

दिल्ली। किसान कल्याण फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तरीय वर्चुअल मीटिंग का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें 11 राज्यों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्षों ने सहभागिता दर्ज की। बैठक में आगामी दिल्ली कार्यक्रम को लेकर गहन चर्चा की गई, जिसमें भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों से प्रस्तावित भेंट के संबंध में रणनीति बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम प्रसाद यादव ने की। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष वसुंधरा राव, राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती भगवती मिरज, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. भारत भूषण शर्मा, एवं हरियाणा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश अमित कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से आग्रह किया गया कि वे आगामी दिल्ली कार्यक्रम के लिए अपने-अपने राज्यों से एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार कर लाएं। बैठक में तय किया गया कि दिल्ली में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 25 राज्यों से राष्ट्रीय एवं प्रदेश प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रियों – माननीय किशन रेड्डी जी, शिवराज सिंह चौहान जी एवं जयंत चौधरी जी से संवाद प्रस्तावित है।
बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:
श्रीमती अंजू सिंह राजपूत – प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़
वसुंधरा राव – राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ
मरीना सईद – प्रदेश अध्यक्ष, तमिलनाडु
वंदना गोला – प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली
जितेंद्र देव गुप्ता – प्रदेश अध्यक्ष, बिहार
प्रवीण कुमार यादव – प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड
लितन तालुकदार – प्रदेश अध्यक्ष, असम
कुमुदिनी सहकार – प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र
शिशुपाल यादव – प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश
सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और किसानों के हित में काम को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। मीटिंग के समापन पर सभी प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और राष्ट्रीय नेतृत्व को निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।



