LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
भीम शंकर यादव शामिल हुए छत्तीसगढ़ झरिया यादव समाज के महासम्मेलन में पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम में 29 जून 2025 को हुआ आयोजन


छत्तीसगढ़, – छत्तीसगढ़ झरिया यादव समाज द्वारा आयोजित भव्य महासम्मेलन का आयोजन पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम रायगढ़ में किया गया, जिसमें समाज के प्रमुख नेता एवं विशिष्ट अतिथि भीम शंकर यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर उन्होंने समाज के विकास, एकता और युवाओं की भूमिका पर विशेष बल देते हुए कहा कि यादव समाज को संगठित होकर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक नेतृत्व में आगे आना होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग, प्रबुद्धजन एवं युवा उपस्थित थे।
महासम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक विमर्श और सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। भीम शंकर यादव ने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और समाज के उज्जवल भविष्य की कामना की।



