LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
भागवताचार्य पं. विश्राम प्रसाद पाण्डेय के सुपुत्र कपिल देव पाण्डेय का हुआ आकस्मिक निधन

जांजगीर चांपा – समीपस्थ नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले मां शंवरीन दाई की पावन धरा अमोरा ( महंत) निवासी भागवताचार्य पं० विश्राम प्रसाद पाण्डेय के छोटे सुपुत्र सत्रह वर्षीय कपिल देव पाण्डेय का आकस्मिक निधन 27 नवंबर को हो गया। वे अपने पीछे दादा , मम्मी – पापा और बड़े भाई – बहन को छोड़ गये हैं। वे पं० मनोहर लाल पाण्डेय के सुपौत्र थे। उनके बड़े भाई ऋषभ पाण्डेय ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में ग्रामवासी जनप्रतिनिधि , मीडियाकर्मी सहित आसपास के शिष्यगण उपस्थित थे।


