LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
खरसिया विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता 2028 चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, संघर्ष में डटे

खरसिया (रायगढ़)। खरसिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण देखते ही बनता है। कार्यकर्ता आज भी चुनावी रणभूमि में पूरी ताकत से डटे हुए हैं और आगामी 2028 विधानसभा चुनाव को जीतने का संकल्प लेकर सतत रूप से जनसंपर्क, संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों में लगे हुए हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि खरसिया क्षेत्र में परिवर्तन की जरूरत है और इसके लिए वे दिन-रात एक कर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। पार्टी की विचारधारा और विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा आने वाले चुनाव में खरसिया सीट को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।



