जिला पंचायत रायगढ़ में “बिहान कमीशन” का खेल? पुसौर जनपद के समूहों से प्रति क्लस्टर 20-20 हजार की वसूली का आरोप!
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
![]()
📝 रायगढ़ | विशेष संवाददाता
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत रायगढ़ के एक अधिकारी पर पुसौर जनपद के बिहान स्व सहायता समूहों से प्रत्येक क्लस्टर पर ₹20,000 की अवैध कमीशन वसूली का गंभीर आरोप सामने आया है। यह खेल पिछले कुछ महीनों से लगातार चल रहा है और अब समूह की महिलाओं के बीच असंतोष गहराता जा रहा है।
इससे पहले भी बिहान के कुछ आला अधिकारियों पर ₹25,000 प्रति क्लस्टर की जबरन वसूली के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन आज तक किसी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि प्रशासनिक संरक्षण में यह खेल फल-फूल रहा है।
👩🌾 महिला समूहों का आरोप:
“हमें कहा जाता है कि अगर पैसा नहीं दोगे, तो आपकी समूह की योजना रोकी जा सकती है। मजबूरी में उधार लेकर भी राशि देनी पड़ती है,” – एक समूह की सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया।
📣 जनता का सवाल:
क्या जिला प्रशासन इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर पुसौर के ग्रामीण महिलाओं को न्याय दिलाएगा?
क्या बिहान जैसी महत्वाकांक्षी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगी?
