श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर बरगढ़ में आयोजित शिव पुराण कथा में पहुंचे भाजपा नेता रविंद्र गबेल, लिया आशीर्वाद

खरसिया (बरगढ़): सावन माह की पावन बेला में श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बरगढ़ में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में सैकड़ों श्रद्धालु महादेव जी के दर्शन और आशीर्वाद हेतु उमड़े। कथा वाचन के लिए प्रसिद्ध व्यास जी हरिदर्शन महाराज (वृंदावन) द्वारा भगवान शिव की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया गया।
इस पुण्य अवसर पर भाजपा नेता रविंद्र गबेल विशेष रूप से कथा स्थल पर पहुंचे और उन्होंने व्यास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, उन्होंने श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव से छत्तीसगढ़ वासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
भक्तिभाव से भरा वातावरण
कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर शिव महिमा का श्रवण करते दिखे।धार्मिक आयोजनों से समाज में जागरूकता भाजपा नेता रविंद्र गबेल ने इस अवसर पर कहा, “ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखते हैं। सावन माह में शिव पुराण कथा का महत्व विशेष होता है।”
श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और शांति का प्रतीक बन गया है।



