LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

अडानी कंपनी के गुर्गों द्वारा पत्रकारों को धमकाने की घटना पर “आप” का विरोध प्रदर्शन आम आदमी पार्टी ने लोकतंत्र पर हमले को बताया चिंताजनक, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

रायगढ़
आम आदमी पार्टी, रायगढ़ ने अडानी कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता, बदसलूकी और जान से मारने की खुली धमकी की कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला करार देते हुए जिले की शांति व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का प्रयास बताया है।

जिलाध्यक्ष गोपाल बापोड़िया ने आरोप लगाया कि अडानी कंपनी महाजेनको खदानों के लिए अवैध रूप से जनसुनवाई और समर्थन का नाटक कर रही है। “जब पत्रकार सच सामने लाने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें ‘गुंडा’ कहकर अपमानित किया जाता है। यह अत्यंत शर्मनाक है कि यह पूरी घटना कलेक्टर कार्यालय और पुलिस की मौजूदगी में हुई,” उन्होंने कहा।

लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र एक्का ने बताया कि पत्रकारों द्वारा चक्रधरनगर थाना में दर्ज की गई लिखित शिकायत गंभीर मामला है। उन्होंने मांग की कि अडानी कंपनी के दोषी कारिंदों पर भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में तत्काल अपराध दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। “पिछले वर्षों में अडानी कंपनी द्वारा की गई अवैध पेड़ों की कटाई, आदिवासी विरोध के बावजूद परियोजनाओं को थोपना और अब पत्रकारों को धमकाना यह दर्शाता है कि कंपनी खुद को कानून से ऊपर समझती है,” उन्होंने जोड़ा।

आप कार्यकर्ता रुसेन कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी पत्रकार समुदाय के साथ मजबूती से खड़ी है। “यह हमला सिर्फ पत्रकारों पर नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ पर हमला है। हमारी पार्टी लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए हर मंच पर संघर्ष करेगी।”

आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को न्यायिक दंड दिलाने की मांग की है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button