देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नगरपालिका परिषद् खरसिया वार्ड 9 पार्षद के जाति प्रमाण पत्र की जांच अटकी, सक्षम अधिकारी मौन!

नगरपालिका परिषद् खरसिया वार्ड 9 पार्षद के जाति प्रमाण पत्र की जांच अटकी, सक्षम अधिकारी मौन!

रायगढ़/खरसिया।
नगरपालिका परिषद् खरसिया के वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद द्वारा प्रस्तुत जाति प्रमाण पत्र को लेकर उठे सवालों पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। लंबे समय से नागरिक इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं, मगर सक्षम अधिकारी—अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया और अनुमोदन प्राधिकारी तहसीलदार कार्यालय—चुप्पी साधे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, चुनाव नामांकन के दौरान फर्जी तरीके से आनन फानन रूप से प्रस्तुत किए गए जाति प्रमाण पत्र की सत्यता को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। नियमों के अनुसार ऐसी आपत्तियों की जांच राजस्व विभाग और कलेक्टर स्तर पर त्वरित रूप से होनी चाहिए थी। बावजूद इसके, महीनों बीत जाने के बाद भी जांच की प्रक्रिया ठप पड़ी है।

स्थानीय नागरिकों व समाजिक संगठनों का कहना है कि यदि प्रमाण पत्र असत्य सिद्ध होता है, तो यह न केवल चुनाव आचार संहिता और अनुसूचित जाति-जनजाति आरक्षण नियम का उल्लंघन होगा, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास को भी आघात पहुँचेगा।
5
अब नगरवासियों की निगाहें जिला प्रशासन—विशेषकर जिला कलेक्टर रायगढ़ और एसडीओ (राजस्व) खरसिया—पर टिकी हैं कि कब इस संवेदनशील मामले में निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button