LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव से सीखे – सच्चे जननेता की पहचान

रायगढ़।
लोकतंत्र में विधायक और जननेता कैसा होना चाहिए, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामकुमार यादव।

गरीब परिवार से निकलकर आज जनता की सेवा में समर्पित रहने वाले विधायक यादव सदैव आम जन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं। वे मानते हैं कि जनता का प्रतिनिधि वही है, जो जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा हो।

उनके प्रयासों से आज डभरा क्षेत्र, सिंघी तराई रोड सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण हुआ है, जिससे हजारों ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिली है।

जनता का कहना है कि रामकुमार यादव जैसे जनप्रतिनिधि ही लोकतंत्र की असली ताकत हैं, जो बिना भेदभाव आम जनता के हित के लिए काम करते हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button