अन्य समाज द्वारा सेलून व्यवसाय खोलने पर जताया चिंता,सामाजिक सदस्यों को रोकने किया जाएगा पहल*


*छत्तीसगढ़ प्रांत नाई समाज की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा*
छत्तीसगढ़ प्रांत नाई सेन समाज पंजीयन 82 का लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को रायपुर में बैठक आहूत किया गया। जिसमें संगठनात्मक, सेलून व्यवसाय,वाट्सअप पर अमर्यादित बयानबाजी, प्रदेश व विभिन्न प्रकोष्ठों के निष्क्रिय पदाधिकारियों, सेन धाम एवं पंजीयन, समाज की प्रांतव्यापी संविधान, बैंक खाता, तथा आर्थिक सुदृढ़ता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा किया।जिसके बाद अहम निर्णय लिया गया।
रायपुर के रजबन्धा मैदान बीजेपी कार्यालय के पास स्थित मयाराम सुरजन लोकायन हाल में बुलाई गई छत्तीसगढ़ प्रांत नाई सेन समाज पंजीयन 82 के प्रांतव्यापी कार्यकारिणी बैठक की शुरुआत संत शिरोमणी सेनजी महाराज की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ।जिसके बाद उपरोक्त बिंदुओं पर क्रमशः चर्चा किया गया।जिसमें सर्व सेन समाज जिला धमतरी अध्यक्ष धनसिंह सेन ने समाज की पुस्तैनी व्यवसाय में अन्य जाति ,समुदाय द्वारा सेलून दुकानें खोलकर सेन समाज के युवाओं को कारीगर के रूप में कार्य कराया जा रहा है।जिसे रोकने धमतरी जिला ने प्रस्ताव पारित किया है।जिसके सम्बंध में आवश्यक सहयोग और मार्ग दर्शन की अपेक्षा जताई।जिस पर प्रांतीय पदाधिकारियों ने इस पर चिंता जताते हुए प्रदेश स्तर पर भी कार्यवाही करने तथा जिला व सेलून संघ के साथ मिलकर आवश्यक पहल करने कहा। जिसमें जरूरत पड़ने पर सहयोग करने का भरोसा दिलाया। वाट्सअप पर व्यक्तिगत व सामाजिक रूप से अमर्यादित व असंसदीय बयानबाजी व कमेंट्स पर निर्णय लिया गया कि अब ऐसा अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ऐसा कृत्य करने वालों पर सामाजिक और कानूनी कार्यवाही किया जाएगा।संगठन का पंजीयन दुरस्त होने की जानकारी दी गई।वहीं निष्क्रिय पदाधिकारियों को महीनेभर तक का समय दिया गया है कि वे अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्य ईमानदारी के साथ समाज व सँगठन हित में सक्रिय होकर करें।अन्यथा फेरबदल किया जा सकता है।प्रांत स्तर पर समाज की संविधान बनाने हेतु सभी जिलाध्यक्षों को अपनी सुझाव अथवा जिलास्तरीय नियमावली अगर बना है तो प्रेषित करने कहा गया है।साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा कर सामाजिक संगठन को पार फिरका से ऊपर उठकर मजबूत बनाने की बात कही गई।साथ केश कला बोर्ड के सम्बंध में भी जानकारियां ली गई। बैठक में प्रांताध्यक्ष पुनितराम सेन,प्रदेश संयोजक गौरीशंकर श्रीवास, केशकला बोर्ड के अध्यक्ष नन्दकुमार सेन, महासचिव रुद्र कुमार सेन, उपाध्यक्ष आसुतोष श्रीवास, सचिव भुवन लाल कौशिक,महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोना सेन, लक्ष्मीनारायण सेन, सम्भाग प्रभारी अमित श्रीवास बिलासपुर, खिलावन श्रीवास,धनसिंह सेन जिलाध्यक्ष धमतरी, संतोष कौशिक जिलाध्यक्ष बालोद, भीखन सेन दुर्ग जिलाध्यक्ष, अशोक सेन उपाध्यक्ष गरियाबंद, खगेश्वर सेन सचिव रायगढ़, राकेश चन्द्रसेन, मन्नूलाल चन्द्र सेन कवर्धा,मनोज ठाकुर जिलाध्यक्ष रायपुर, सुशील कौशिक, कर्मचारी प्रकोष्ठ लोकनाथ सेन कोरबा, सेलून संघ उपाध्यक्ष कमलनारायण शांडिल्य, धमतरी से प्रदेश प्रतिनिधि रामगोपाल सेन,संरक्षक मोहित सेन, जिला सचिव भगवानी राम शांडिल्य,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सेन समेत विभिन्न जिलों से प्रतिनिधि के रूप में पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



