LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गौ माता को न्याय दिलाने खरसिया शिवसेना इकाई के कार्यकर्ताओ ने की महा हस्ताक्षर अभियान शुरू

खरसिया।
गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर खरसिया शिवसेना इकाई ने रविवार को महा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। शिवसेना खरसिया इकाई अध्यक्ष शनि पिंटू यादव के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लेकर अपना समर्थन जताया।

इस अवसर पर पिंटू यादव ने कहा कि प्रदेशभर में शिवसेना प्रदेश प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार यह जनआंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौ हत्या पूरी तरह बंद की जाए, गौ हत्यारों पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज हो, गौ तस्करी करने वालों पर सख्त कार्यवाही कर उनके वाहनों को राजसात किया जाए, ग्राम-ग्राम निर्मित गौठानों में गौ सेवकों की नियुक्ति की जाए तथा गौ माता को छत्तीसगढ़ में भी राज्य माता का दर्जा दिया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार महाराष्ट्र में शिवसेना के पूर्व मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया है, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी यह दर्जा दिया जाना चाहिए।

शिवसेना खरसिया इकाई ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान विधानसभा के प्रत्येक गांव में चलाया जाएगा और ग्रामीणों से गौ माता को न्याय दिलाने के लिए सहयोग मांगा जाएगा।
उक्त हस्ताक्षर अभियान में शिव सेना से लक्ष्मण सिँह यादव, झूल बाई यादव, पूर्णिमा यादव,चमकिला राठिया, सुखनंदन,लक्ष्मी थवाईत, देवेंद्र केवट, नम्रता केवट, मिना महंत,ममता महंत, सुनीता सिदार, रानी साहू, भानु प्रताप पटैल, छून्न लाल, राम पटैल,दुष्यंत पटेल, रोशन लाल चौहान,पूरेन्द्र पटेल, चिरंजीव पटैल, उमाशंकर पटैल, योगेंद्र पटैल, राजकुमार सिदार, राहुल पटैल सहित सैकड़ो युवाओं ने हस्ताक्षर किए l

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button