
रायगढ़/खरसिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल द्वारा खरसिया विधानसभा की महिलाओं एवं बहनों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दिनांक 22 अप्रैल 2025 को प्रदेश के लोकप्रिय वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के समक्ष निवेदन प्रस्तुत किया गया था।
इस मांग को गंभीरता से लेते हुए विकास पुरुष वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पहल करते हुए वित्त स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत खरसिया विधानसभा के ग्राम पंचायत बर्रा तथा ग्राम पंचायत तूरेकेला में महतारी सदन निर्माण हेतु 30-30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से ग्राम की महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों को कार्य करने में नई दिशा और सुविधा मिलेगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने वित्त मंत्री श्री चौधरी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।



