जनपद पंचायत पुसौर के दर्रामुड़ा में 17 लाख के भवन निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीण बोले – कुपोषित बच्चों और महिलाओं के हक पर डाका!


*रायगढ़/पुसौर। जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में 17 लाख रुपये की लागत से रेडी टू ईट भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह भवन मॉडल भवन के रूप में स्वीकृत हुआ था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग हो रहा है। निर्माण लागत और योजना की जानकारी का सूचना बोर्ड भी नहीं लगा है!हालांकि मूल्यांकन के बाद फाइल में सूचना बोर्ड लगा सत्यापित फोटो लग हीं जाता हैं l
एजेंसी भले ही पंचायत को दी गई है, लेकिन कुछ जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मिलकर निर्माण कार्य में मनमानी कर रहे हैं।
*ग्रामीणों की आवाज़*
“*जिस भवन से कुपोषित बच्चों और महिलाओं को लाभ मिलना था, वही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। – ग्रामीण
*गुणवत्ता पूरी तरह से नजरअंदाज* *की जा रही है, प्रशासन को तुरंत जांच **करनी चाहिए।” – ग्रामीण महिला*
बड़ा सवाल
*अब सवाल यह है कि जनता के पैसे से हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कब तक पर्दा डाला जाएगा और आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे?



