LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बुंदेलखंड क्षत्रिय समाज ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सामुदायिक भवन हेतु भूमि की मांग की*

रायगढ़ – शहर के वार्ड क्रमांक 15 दरोगा पारा में विगत कई वर्षों से बुंदेलखंड क्षत्रिय समाज के लोगों निवासरत है इसमें अधिकतर लोग व्यापारी हैं। विषय अंतर्गत यह है कि वार्ड क्रमांक 15 दरोगा पारा में कई वर्षो से बुंदेलखंड समाज यहां निवास करतें आ रहे है यह वार्ड एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और इस वार्ड कि मुख्य समस्या एक सामुदायिक भवन की रही है।

इस वार्ड में मध्यम वर्ग परिवार की संख्या अधिक है सामुदायिक भवन नहीं होने के कारण शादी विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए आर्थिक बोझ झेल रहा है और भवन के अभाव में मजबूरन समारोह हेतु भवन का भार उठाना पड़ता है। बुंदेलखंड क्षत्रिय समाज ने बढ़ती जनसंख्या के कारण एक भवन हेतु भूमि की मांग को वित्त मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष रखा है।

बुंदेलखंड क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष शारदा सिंह गहलोत ने बताया कि वार्ड क्रमांक 15 में एक सामुदायिक भवन की मांग की गई यहां बुंदेलखंड क्षत्रिय समाज के अलावा भी कई समाज के लोग निवास करते हैं यहां मध्यम वर्ग एवं गरीब वर्ग परिवार की संख्या भी अधिक है इसलिए सामुदायिक भवन की आवश्यकता बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन भूमि को लेकर कई वर्षों से बुंदेलखंड समाज के लोग मांग कर रहे हैं। कहा कि ओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ जिला विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है ऐसे में बुंदेलखंड क्षत्रिय समाज भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भवन हेतु भूमि की आशा रखता है इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर आवेदन दिया है। जिस पर मंत्री ओपी चौधरी ने हर संभव प्रयास की बात कही है।

बुंदेलखंड क्षत्रिय समाज द्वारा दिए गए सामुदायिक भवन हेतु दिए गए आवेदन के दौरान मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष शारदा सिंह गहलोत, बसंत सिंह गहरवार, गिरजा सिंह चौहान, लक्की गहलोत, राहुल सिंह इंदौलिया, इसके अलावा वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद विकास ठेठवार भी उपस्थित रहे हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button