LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
खरसिया में निष्क्रियता की राजनीति, विकास के लिए विधायक परिवर्तन आवश्यक!

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ का खरसिया विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से कुंठित राजनीति की जकड़ में फंसा हुआ है। क्षेत्र की जनता का मानना है कि वर्तमान विधायक की निष्क्रियता के कारण खरसिया विकास की मुख्यधारा से पीछे छूट रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस तरह से 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में बदलाव का प्रयास किया गया था, उसी तरह आगामी चुनाव में यह प्रयास और भी सशक्त रूप ले सकता है। लोगों को विश्वास है कि इस बार विधायक के बदलाव से क्षेत्र की दशा और दिशा दोनों बदलेंगी।
जनप्रतिनिधित्व और सक्रिय विकास कार्यों की अपेक्षा के साथ खरसिया की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में नई राजनीतिक तस्वीर उभरने की उम्मीद कर रही है।



