LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
जनपद पंचायत खरसिया क्षेत्र में महतारी सदन निर्माण स्थल निरीक्षण के लिए भाजपा नेता रविंद्र प्रकाश गबेल पहुँचे तुरेकेला


रायगढ़/खरसिया :- जनपद पंचायत खरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरेकेला में महतारी सदन के निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविन्द्र प्रकाश गबेल एवं जनपद पंचायत खरसिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्वयं धरातल पर पहुंचकर सुव्यवस्थित जगह का चयन किया।
महतारी सदन का निर्माण होने से महिला दीदीयों को बैठक, प्रशिक्षण एवं बिहान समूह से जुड़ी महिला सशक्तिकरण संबंधी गतिविधियों को संचालित करने में सुविधा होगी।
गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे जनपद खरसिया क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।



