देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जनहित की बेबाक आवाज – नरेश पटेल बने भाजपा बिशेष आमंत्रित सदस्य!

रायगढ़ :
भारतीय जनता पार्टी संगठन ने पुर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सरपंच धनागर एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष जैसे दायित्व को बखूबी से निभा चुके श्री नरेश पटेल को जिला भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा, संघर्षशील नेतृत्व क्षमता और जनहित में मुखर आवाज का परिणाम है।

नरेश पटेल किसी पद अथवा कुर्सी के मोहताज नहीं रहे हैं। उनका व्यक्तित्व नाम और पद की सीमा से कहीं आगे जाकर जनता के दिलों में जगह बना चुका है। वे सदैव आमजन के साथ खड़े रहते हैं, और यही कारण है कि जनता उन्हें अपना सच्चा प्रतिनिधि मानती है।
तेज-तर्रार और स्पष्टवादी छवि वाले नरेश पटेल किसी भी बड़े नेता या जिला अधिकारी के सामने जनहित की बात को बेबाकी से रखते आए हैं। दबाव चाहे जितना भी हो, वे जनता की आवाज को झुकने नहीं देते। यही उनका वास्तविक नेतृत्व है।

भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में जोश है और आम जनता में विश्वास। नरेश पटेल इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी शिद्दत, ईमानदारी और आक्रामक तेवर के साथ करेंगे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button