LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

खैरागढ़ : पटवारी संघ अध्यक्ष रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा

जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को खैरागढ़ में पटवारी संघ के अध्यक्ष को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी अधिकारी जमीन संबंधी कार्यों के निपटारे के लिए फरियादी से पैसों की मांग कर रहा था। शिकायत दर्ज होते ही एसीबी ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही उसे धर दबोचा।
फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीबी आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई से खैरागढ़ क्षेत्र के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में एसीबी लगातार भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चला रही है और अब तक कई अधिकारी एवं कर्मचारी रिश्वतखोरी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button