ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

खरसिया विधानसभा क्षेत्र में किसान खाद को लेकर संतुष्ट, कृषि कार्य सुचारु रूप से जारी!

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के खरसिया विधानसभा क्षेत्र में इस समय किसान भाई संतुष्टि के साथ कृषि कार्य में जुटे हुए हैं। सरकार की पहल पर समयानुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे खेतों में काम सुचारु रूप से चल रहा है।

किसानों का कहना है कि इस वर्ष खाद वितरण की व्यवस्था बेहतर रही है और उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, कृषि उपकरणों पर जीएसटी में कमी किए जाने पर किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों का आभार जताया है।
सरकारी पहल और सहयोग से किसान क्षेत्र में बेहतर उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button