LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भारतीय अर्थव्यवस्था के स्वर्णिम युग का आरंभ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने जीएसटी सुधारों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि “यह कदम भारतीय अर्थव्यवस्था को स्वर्णिम युग की ओर ले जाने वाला है।”
सरकार ने जीएसटी प्रणाली को सरल करते हुए अब केवल दो कर दरें लागू की हैं — 5% और 18%।
इस बदलाव से न केवल आम जनता को सीधी राहत मिलेगी बल्कि छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को भी बड़ा लाभ पहुंचेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था देश को सरल, पारदर्शी और जनहितैषी कर प्रणाली की दिशा में आगे बढ़ाएगी। इससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और देश की विकास यात्रा और मजबूत होगी।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button