ब्रेकिंग न्यूज़

55वां दुर्गा उत्सव मनाएगी दक्षिण नगर अतरमुड़ा दुर्गा पूजा समिति दिल्ली का लेजर लाइट शो होगा आकर्षण का केंद्र, ऑपरेशन सिंदूर थीम में माँ की शक्ति का भव्य प्रदर्शन



रायगढ़।
दक्षिण नगर अतरमुड़ा दुर्गा पूजा समिति अंबेडकर चौक रायगढ़ की स्थापना वर्ष 1971 में हुई थी और तब से निरंतर माता रानी की स्थापना की जा रही है। इस वर्ष समिति अपने 55वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस अवसर पर समिति द्वारा ऐतिहासिक भव्यता के साथ दुर्गा उत्सव मनाया जाएगा।

इस वर्ष का मुख्य आकर्षण ऑपरेशन सिंदूर थीम होगा, जिसमें माँ की शक्ति और देशभक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा। समिति द्वारा 20 फीट ऊंचा एवं 14 फीट चौड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है, जो आकर्षक रोशनी, विशेष रूप से दिल्ली से बुलाए गए लेजर लाइट शो से सुसज्जित होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ षष्ठी से होगा और दशमी तक पूजा चलेगा। और दशमी के दूसरे दिन माता की विसर्जन पूजा कार्य सपन्न होगा! दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएँगी।
समिति द्वारा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भव्य उपहार योजना रखी गई है, जिसमें 301/- सहयोग राशि देकर भक्तगण भाग ले सकते हैं।

प्रमुख पुरस्कार:
1. प्रथम पुरस्कार – टाटा पंच (कार)
2. द्वितीय पुरस्कार – बुलेट (दो विजेताओं को)
3. तृतीय पुरस्कार – होंडा एक्टिवा (दो विजेताओं को
4. चतुर्थ पुरस्कार – हीरो साइकिल (तीन विजेताओं को
5. पंचम पुरस्कार – फ्रिज (चार विजेताओं को)
6. षष्ठम पुरस्कार – वाशिंग मशीन (चार विजेताओं को)
7. सप्तम पुरस्कार – एलईडी टीवी (चार विजेताओं
8. अष्टम पुरस्कार – कूलर (चार विजेताओं को
9. नवम पुरस्कार – ट्रॉली बैग सेट (चार विजेताओं को)
10. दशम पुरस्कार – मिक्सर/ग्राइंडर (चार विजेताओं को)

11. प्रोत्साहन पुरस्कार – स्टील का सेट (51 विजेताओं को)
विशेषता यह है कि भाग्यशाली भक्तों के साथ-साथ प्रत्येक सदस्य को भी उपहार पाने का अवसर मिलेगा।
मुख्य संरक्षक: राजेश कुमार त्रिपाठी
संपादक मंडल: शुभम तिवारी एवं मनोज पांडेय
इस पूरे कार्यक्रम पर समिति ने लगभग 45 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है।
➡️ इस भव्य आयोजन को लेकर नगरवासियों सहित आसपास के क्षेत्र में भी गहरी उत्सुकता है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button